Web  hindi.cri.cn
जापान के पास परमाणु सामग्री होने पर चीन चिंतित
2014-02-17 18:10:44

जापान के पास परमाणु हथियार बनाने की सामग्री होने की बात से चीन चिंतित है। आशा है कि जापान सामग्री संबंधित देशों को वापस न देने पर स्पष्टीकरण करेगा। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनयिंग ने 17 फरवरी को यह बात कही।

रिपोर्टों के मुताबिक 2010 में वॉशिंगटन परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका सरकार ने जापान से शीत युद्ध के दौरान सौंपा गया 331 किलो. ग्रेड प्लूटोनियम वापस देने की मांग की। ये प्लूटोनियम अब जापान के परमाणु ऊर्जा विकास संगठन में रखा हुआ है। जिससे 40 से 50 परमाणु हथियार तैयार किए जा सकते हैं। अमेरिका को आशा है कि संबंधित समझौता अगले महीने नीदरलैंड परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन से पहले संपन्न होगा। अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जापान में 44 टन रिएक्टर ग्रेड प्लूटोनियम का भंडार भी है।

इस पर ह्वा छुनयिंग ने कहा कि चीन इस बात पर बड़ा ध्यान देता है। नाभिकीय अप्रसार संधि का सदस्य देश होने के नाते जापान को अपना अन्तरराष्ट्रीय कर्तव्य पूरा करना चाहिए।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040