Web  hindi.cri.cn
भारतीय लोकसभा में नये प्रदेश की स्थापना पर बड़ा मतभेद
2014-02-15 17:54:49

भारतीय लोकसभा ने हाल ही में बैठक आयोजित करके नये प्रदेश की स्थापना पर चर्चा की। बैठक में सामान्य वाद-विवाद जल्द ही हाथापाई में तब्दील हो गया।

सूत्रों के अनुसार वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस गठबंधन ने संसद को नये प्रदेश की स्थापना पर एक प्रस्ताव पेश किया। इसके अनुसार दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में एक क्षेत्र को अलग कर नये प्रदेश की स्थापना की जाएगी। जिसका नाम तेलंगाना प्रदेश है। जब गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने नये प्रदेश की स्थापना की वजह बताई, तो विरोधी सांसदों ने फ़ौरन खड़े होकर उनके साथ झगड़ा किया। बाद में हाथापाई भी हुई। अंत में लोगसभा ने इस बैठक को स्थगित करने का फैसला किया। संसदीय कार्यमंत्री कमालनाथ ने कहा कि यह भारतीय संसद के इतिहास में सबसे शर्मनाक दिन है।

गौरतलब है कि भारत में कई सौ जातियां हैं। बहुत सी जातियां अपने लिये अलग प्रदेश की स्थापना करने का आग्रह कर रही हैं। ताकि उनकी स्वतंत्रता को सुनिश्चित किया जा सके। इस बार तेलंगाना प्रदेश का मतलब है तेलुगू लोगों की भूमि। वह उत्तरी आंध्र प्रदेश में स्थित है जिसके मुख्य निवासी तेलुगू व्यक्ति हैं।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040