Web  hindi.cri.cn
उत्तरी द्वीपों के मामले पर रूस व जापान के बीच वार्ता
2014-02-01 18:12:34

जापान और रूस की सरकारों के बीच 31 जनवरी को टोक्यो में उत्तरी प्रादेशिक भूमि के मामले पर उप मंत्रिस्तरीय वार्ता संपन्न हुई। यह पिछले साल के अगस्त में मॉस्को वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच दूसरी उप मंत्रिस्तरीय वार्ता है। जापानी उप विदेश मंत्री सुकीयामा शिनसुके और रूसी उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गूलोव ने वार्ता में भाग लिया।

जापानी मीडिया के अनुसार वार्ता में पहले की तरह दोनों पक्षों के बीच मतभेद बना है। रूस का मानना है कि 4 उत्तरी द्वीप द्वितीय विश्व युद्ध में उचित तरीके से हासिल रूस की प्रादेशिक भूमि है। दूसरी तरफ़ जापान ने रूस से 4 उत्तरी द्वीपों को जापान की प्रादेशिक भूमि मानने की अपील की। विवादास्पद प्रदेशिक भूमि के मुद्दे के अलावा दोनों ने ऊर्जा, आधारभूत संस्थापनों का निर्माण सहित आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।

(लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040