Web  hindi.cri.cn
अफ्रीका के साथ व्यापक सहयोग करता है चीन
2014-01-15 18:55:01

चीन अफ्रीका को पूरी मदद देता है और उसके साथ व्यापक सहयोग करता है, जो जापान से अलग है। चीन हमेशा अपने वादे का पालन करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुंग लेइ ने 15 जनवरी को उक्त बात कही।

इधर के दिनों में जापानी प्रधानमंत्री शिन्जो अबे ने अफ्रीका की यात्रा करते हुए कहा कि चीन अफ्रीका के बाजार व संसाधन हासिल करने के लिए अफ्रीका को मदद देता है, जबकि जापान अफ्रीका को दूसरे तरीके की मदद देता है। जापान अफ्रीकी लोगों के लिए रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा करता है।

इस बारे में हुंग लेइ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह कहना बहुत-बहुत हास्यास्पद है। लंबे अरसे से चीन दक्षिण-दक्षिण सहयोग के ढांचे तले आपसी मदद देने की भावना में अफ्रीका को निस्वार्थ सहायता देता है, जिसका प्रयोग अफ्रीका के आर्थिक समाज के विकास व जन-जीवन में किया जाता है।

हुंग लेइ ने कहा कि चीन अफ्रीका को मदद देता है और उसके साथ सहयोग करता है, जो सचमुच जापान से अलग है। पहला, चीन अफ्रीका के सभी देशों को मदद देता है, जो बहुत व्यापक है और विकास, जन-जीवन, शांति, सुरक्षा आदि सभी क्षेत्रों को कवर करता है। दूसरा, चीन न सिर्फ अफ्रीका के जन-जीवन को सुधारता है, बल्कि अफ्रीका के आत्म विकास क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देता है। तीसरा, चीन अपने वादे का पालन करता है। शिन्जो अबे ने वर्तमान अफ्रीका यात्रा में अफ्रीका को सिलसिलेवार सहायता देने का वादा किया, जिनके कार्यान्वयन पर चीन ध्यान देगा। (मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040