Web  hindi.cri.cn
आंध्र प्रदेश में ट्रेन में आग लगी, 26 मरे
2013-12-29 18:09:09

आंध्र प्रदेश में 28 दिसंबर को तड़के लगभग 3 बजे बंगलुरू से आ रही एक ट्रेन में आग लग गई, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हुई और अन्य 15 घायल बताए जाते हैं।

बताया जाता है कि यह ट्रेन 27 दिसंबर की रात बंगलुरू से महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए रवाना हुई थी। 28 दिसंबर तड़के साढ़े 3 बजे आंध्र प्रदेश से गुजरते हुए एसी-3 के एक कोच में अचानक आग लग गई। इसके तुरंत बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। कोच में कुल 64 यात्री थे। दरवाजे बंद होने की वजह से सिर्फ कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचा सके। बाकी यात्रियों में 2 बच्चों समेत कम से कम 26 लोगों की मौत हुई और 15 घायल हुए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस व अग्निशमन कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन घने धुएं से राहत कार्य पर प्रभाव पड़ा है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया। वहीं रेल मंत्रालय ने हर मृतक के परिवार को 5 लाख रूपए और हर घायल को 50 हजार रुपए का मुआवज़ा देने का ऐलान किया।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040