Web  hindi.cri.cn
गुजरात में नहीं मिल रही विवाह योग्य लड़कियां
2013-11-18 17:18:41

महिला-पुरूष अनुपात असंतुलित होने के चलते भारत के गुजरात में विवाह की उम्र के कई युवकों को अपनी जीवन संगिनी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वे अनाथालयों में उचित आयु की लड़की ढूंढ़कर शादी करने लगे हैं। ऐसी युवतियों की डिमांड ज्यादा है, लेकिन लड़कियां अपेक्षाकृत कम हैं। इसलिये बहुत से युवकों को इंतजार करना पड़ता है।

समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात का हरीश नामक युवा विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद गांव में उर्वरक व्यापार करता है। सबसे पहले वह एक शिक्षित लड़की के साथ शादी करना चाहता था। लेकिन बहुत कम लड़कियां गांव में उससे शादी करना चाहती हैं। साथ ही उसने पैसा देकर शादी के लिए पत्नी ढूंढने से भी मना किया। बाद में हरीश ने एक स्थानीय अनाथालय में एक लड़की से शादी की। रिपोर्ट के अनुसार यह स्थिति गुजरात में बहुत आम है। अनाथालय के प्रमुख कहते हैं कि बीते दस वर्षों में वहां की 50 लड़कियों ने इस तरीके से शादी की है। उनमें से 35 लड़कियां अमीर परिवारों में गई हैं।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040