Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान ने 40 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
2013-10-26 18:51:17

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 25 अक्तूबर को पाक बंदरगाह कराची में घोषणा की है कि उन्होंने 24 तारीख को अपनी जल सीमा में प्रवेश करने वाले 40 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।

पाक समुद्री सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि इन मछुआरों ने अवैध रूप से 30-35 मील की दूरी में पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश किया। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही समुद्री सुरक्षा एजेंसी द्वारा बुजुर्ग व बच्चों को न गिरफ्तार करने की संबंधित नीति के मुताबिक, उन्होंने 30 बुजुर्ग मछुआरों को छोड़ दिया। बताया जाता है कि पकड़े गए सभी मछुआरों को आगे की जांच के लिए कराची की पुलिस को सौंप दिया गया। इनके खिलाफ पाकिस्तानी जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अब भारत व पाकिस्तान के बीच एक स्पष्ट समुद्री सीमा नहीं है। इन विवादास्पद क्षेत्र में अक्सर भारत और पाकिस्तान के मछुआरे अनजाने में एक दूसरे की समुद्री सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। दोनों देशों ने इसके बारे में कई बार बातचीत की ,लेकिन अब तक कोई सहमति हासिल नहीं हुई।

अंजली

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040