पाकिस्तान में आए भूकंप में अब तक 356 लोगों की मौत हो चुकी, जबकि 6 सौ से अधिक घायल हुए हैं। राहत कार्य के चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इस भूकंप से बलुचिस्तान प्रांत के 6 इलाके प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में अधिकांश पीड़ित अवारन इलाके से हैं। हालांकि पाकिस्तानी सेना और गैर सरकारी संगठन राहत कार्य कर रहे हैं। लेकिन दूरवर्ती क्षेत्रों में आए भूकंप के कारण सड़कों के अभाव और संपर्क के टूटने के कारण राहत सामग्री वहां तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है।
भूकंप के बाद संयुक्त राष्ट्र और चीन ने यथासंभव मदद देने का वादा किया है। पाकिस्तानी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो ने दोनों को धन्यवाद व्यक्त किया, उन का कहना है कि पाक पहले अपने संसाधनों के माध्यम से राहत कार्य करेगा, अगर ज़रूरत पड़ेगी तो वे मदद मांगेंगे।
(दिनेश)





