तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में शोटोन त्यौहार 12 अगस्त को समाप्त हो गया है। इस साल शोटोन त्यौहार के दौरान कुल-मिलाकर 13 लाख 80 हज़ार 4 सौ पर्यटक ल्हासा आये, जो एक नया रिकोर्ड बन गया है।
सूत्रों के अनुसार शोटोन त्यौहार के समय ल्हासा पहुंचे यात्रियों की संख्या पिछले साल की समान अवधि से 16.19 प्रतिशत बढ़ी है। उल्लेखनीय बात यह है कि शोटोन त्यौहार के दौरान ल्हासा में पर्यटन से प्राप्त होने वाली आय पिछले साल की समान अवधि से 15.97 फ़ीसदी बढ़कर 28 करोड़ 58 लाख 2 हज़ार 3 सौ युआन तक जा पहुंची है।
शोटोन त्यौहार के दौरान ल्हासा में आयोजित तीसरे तिब्बत थांका कला मेले में हज़ारों सैलानियों ने शिरकत किया। तिब्बत संग्रहालय में विश्व का अधिकतम तिब्बती लिपि वाला सबसे लंबा रोल पहली बार दिखाया गया। यार्क के दूध से बने भोजन और तिब्बती भोजन प्रतिस्पर्द्धा समेत गतिविधियों से उत्सव का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया था।(लिली)