चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 23 मई को मीडिया के साथ साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री ली खछ्यांग की पाकिस्तान यात्रा से दोनों देशों के संबंध और दोस्ती एक नए स्तर पर पहुंचेगी। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यवहारिक सहयोग की नई दिशा भी निश्चित की गई।
वांग यी ने कहा कि चीन के सबसे अधिक पड़ोसी देश हैं। चीन सभी पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखता है। चीन और पाकिस्तान एक दूसरे के साथ मैत्रीपूर्ण नीति रखते हैं। यात्रा के दौरान ली खछ्यांग ने ज़ोर देते हुए कहा कि चीन पहले की तरह पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखेगा। चीन पाकिस्तान के साथ भरोसेमंद भागीदार और ईमानदार भाई जैसे संबंध बनना चाहता है। पाकिस्तानी नेताओ ने भी कई बार कहा कि चीन-पाक मैत्रीपूर्ण संबंध पाक की राजनयिक नीति का आधार है। चीन का हित पाकिस्तान का हित है। चीन और पाकिस्तान एक दूसरे को बेहतर समझते हैं और समर्थन देते हैं। दोनों देश किसी भी स्थिति में, किसी भी दशा में एक दूसरे का साथ निभाएँगे।
(दिनेश)





