10 अप्रैल को तीन तिब्बती बच्चों का चीनी नौसेना जनरल अस्पताल में हृदय शल्यक्रिया की गई। इससे पहले भी 11 तिब्बती बच्चों का यहां मुफ्त में इलाज किया गया है। इस साल अब तक यहां कुल 14 तिब्बती बच्चों की सफल शल्यक्रिया की गई है।
ये सभी आर्थिक रुप से पिछड़े हुए परिवारों से आने वाले 14 बच्चे जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित हैं। बताया जाता है कि चीनी नौसेना जनरल अस्पताल में बच्चों को मिलने वाले मुफ्त उपचार का यह 17वां बैच है। जिनमें से कुल 320 बच्चे यहां मिले मुफ्त उपचार से ठीक हो गए हैं, जिनमें से 259 तिब्बत से हैं।
(दिनेश)





