तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की जन सरकार का तीसरा स्थाई मामला सम्मेलन 8 अप्रैल को आयोजित हुआ, जिससे जानकारी प्राप्त हुई कि वर्ष 2015 तक राजधानी ल्हासा से लीन ची तक, छांगतु, शिकाज़े और लोका से हवाई अड्डे तक के उच्च-स्तरीय राज मार्ग का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
सम्मेलन में निर्णय लिया गया है कि वर्ष 2013 से 2020 तक तिब्बत में मार्गों के उच्च-विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे सभी प्रदेश में मार्गों की लम्बाई 1 लाख 10 हज़ार किलोमीटर तक जा पहुंचेगी, जबकि ग्रामीण मार्गों की लम्बाई 70 हज़ार किलोमीटर और सीमावर्ती क्षेत्रों तक के मार्गों की लम्बाई 5 हज़ार किलोमीटर से अधिक होगी। इस से तिब्बत में मार्गों का जाल बन जाएगा।
(श्याओ थांग)





