Web  hindi.cri.cn
दर्बन वार्ता में ब्रिक्स देशों के बीच वित्तीय सहयोग में नई प्रगति हासिल:चीन
2013-03-20 20:52:22

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग दक्षिण अफ्रिका के दर्बन में होने वाली ब्रिक्स शिखर वार्ता में भाग लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के सहायक मा चाओश्यु ने 20 मार्च को कहा कि चीन की आशा है कि वार्ता में ब्रिक्स विकास बैंक और विदेशी मुद्री भंडारण की स्थापना जैसे मुद्दों में नई प्रगति हासिल होगी।

उन्होंने कहा कि दर्बन वार्ता 26 से 27 मार्च को आयोजित होगी। वर्तमान में ब्रिक्स देश विदेशी मुद्रा भंडारण पर विचार विमर्श कर रहे हैं और संबंधित वित्त मंत्रालय इस के विस्तृत ब्यौरे का अनुसंधान कर रहे हैं।

उधर, चीनी उप विदेश मंत्री चाई चुन ने कहा कि दर्बन वार्ता के दौरान ब्रिक्स देश और अफ्रिकी देशों के नेताओं के बीच वार्ता भी आयोजित होगी। आशा है कि इससे ब्रिक्स देशों और अफ्रिकी देशों के बीच वार्ता व सहयोग मज़बूत होंगे, अंतरराष्ट्रीय मामलों में नवोदित देशों और विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व और बोलने का अधिकार उन्नत हो सकेंगे।

  (श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040