चीन के परंपरागत त्योहार वसंत त्योहार और तिब्बती पंचांग के नये वर्ष आ रहे हैं। तिब्बत स्वायत प्रदेश की राजधानी ल्हासा शहर को हर जगह पर सजाया गया है। किसानों और चरवाहों के रहने की जगहों के विशेष उत्पादन ल्हासा शहर के बाजारों में मिल सकते हैं, जिससे वसंत त्योहार आने से पहले ल्हासा में रहने वाले लोगों को विविधतापूर्ण उत्पादन मिल सकते हैं। बाजार में खरीदारी करना सुविधाजनक है और ये वस्तुएं वो स्वयं बनाते हैं।
हाल के वर्षों में किसानों और चरवाहों की आय बढ़ाने के लिए तिब्बत सरकार ने विशेषता वाले कृषि उत्पादनों के अड्डों के विकाम में जोर लगाया, जिससे विशेषता वाले कृषि उत्पादनों और विशेषता वाले उद्योगों का तेजी से विकास हो रहा है। तिब्बती संसाधनों को अब उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने में बदला जा रहा है।
(वनिता)





