Web  hindi.cri.cn
चीन के प्रति समझ बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक शक्ति को रणनीतिक बनाना
2012-11-16 16:52:07

आर्थिक शक्ति के तेज विकास के फलस्वरूप चीन अब एक चमकदार सितार के समान अन्तरराष्ट्रीय मंच पर उदित हो रहा है। लेकिन बहुत से विदेशी लोगों में चीन की संस्कृति के बारे में अत्यन्त कम जानकारी होने के कारण वे चीन को नहीं समझते हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस में शक्तिशाली सांस्कृतिक देश का विकास करने का रणनीतिक लक्ष्य पेश हुआ है, जिसका एक उद्देश्य है कि चीनी राष्ट्र की संस्कृति के व्यापक प्रचार प्रसार के जरिए दुनिया को असली चीन जानने के लिए प्रेरित किया जाए।

इधर के सालों में, चीन राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहा है और सकल राष्ट्रीय शक्ति बहुत बढ़ी है, इसतरह बहुत से विदेशी लोगों में चीन जानने की जिज्ञासा हुई। इस प्रकार के रूझान को देखते हुए हॉलीवुड ने चीनी संस्कृति के आधार पर मू लान और कुंफू पांडा जैसी फिल्में बनायीं। लेकिन अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए चीन की अपनी कोशिशें कम लगती हैं, और बहुतसे विदेशी लोगों को चीन के बारे में बहुत कम जानकारी है, यहांतक चीन के बारे में बहुत सी गलतफहमियां हुई हैं और चीन के कुछ कामों को भी नहीं समझते हैं।

चीन के फुतान विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध विद्वान गे च्यान श्येंग का कहना है कि चीन की आर्थिक शक्ति तो बहुत ही तेजी से बढ़ी है, लेकिन विश्व बाजार में चीन के सांस्कृतिक उत्पादों का अनुपात कम है जो चीन की आर्थिक शक्ति और अन्तरराष्ट्रीय क्षेत्र में उस के स्थान के अनुकूल नहीं है।

लम्बे अरसे से विश्व को चीनी राष्ट्र की संस्कृति के बारे में बहुत कम ज्ञान है, इससे बहुतसी गलतफहमियां भी हुई हैं। इस समस्या के समाधान के लिए चीन को दुनिया में जाकर अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी लोग चीन की संस्कृति जानें समझें और चीन के प्रति गलतफहमी मिट जाए, इससे चीन और उनके बीच विवाद भी कम पैदा हो सकेगा। एक जिम्मेदाराना देश होने के नाते चीन को आर्थिक शक्ति का प्रभाव बढ़ाने के साथ साथ सांस्कृतिक शक्ति का प्रभाव भी बढ़ाना चाहिए। सांस्कृतिक शक्ति बढ़ाने के लिए चीन को चाहिए कि अपने देश की संस्कृति, सांस्कृतिक उत्पाद व सेवा के विकास के जरिए विश्व को चीन की श्रेष्ठ मूल्य धारणा समझाए।

इस लक्ष्य के लिए चीन ने चीनी राष्ट्र की संस्कृति को बाहरी दुनिया में प्रसारित करने की नीति अपनायी और सरकारी आदान प्रदान के माध्यम से चीनी सांस्कृतिक उत्पादों का निर्यात किया जाएगा और मीडिया के बीच आदान प्रदान बढ़ाया जाएगा ताकि सारी दुनिया चीन की संस्कृति ज्यादा समझे। इस के तहत विदेशों में 390 से अधिक कंफ्यूशियस कालेज स्थापित किए जा चुके हैं जिनमें विदेशियों को चीनी भाषा सिखायी जाती है, इसके अलावा विदेशों में चीनी संस्कृति केन्द्र भी बड़ी संख्या खुले और रंगमंच, कंफ्यूशियस कालेज और विदेशों में चीनी संस्कृति केन्द्र के माध्यम से चीनी कलाबाजी, मार्शल आर्ट, चीनी सुलेखन कला, पेइचिंग आपेरा तथा थाईची मुक्केबाजी जैसी परंपरागत कलाओं ने अन्तरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनायी है। चीनी लेखक माओ येन को 2012 के नोबल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो चीन की संस्कृति के प्रति समझ बढ़ जाने का एक स्पष्ट उदाहरण है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय कमेटी के प्रचार मंत्रालय के उप मंत्री सुन चीच्युन ने कहा कि दुनिया में चीनी संस्कृति बढ़ाने का मकसद है सारी दुनिया को एक असली, विकसित हो रहे शांतिप्रिय चीन को जानना समझना । उन्होंने कहाः

चीनी संस्कृति के विश्व में प्रवेश के लिए चीन का मकसद है विदेशियों को चीन को ज्यादा से ज्यादा जानने और समझने देना, इसतरह वे विश्व के शांति विकास के लिए चीन के साथ मिल कर काम करें। हम इस पर विशेष ध्यान देते हैं।

विश्व को चीन जानने समझने देना चीनी संस्कृति को विश्व में बढ़ाने का उद्देश्य है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने सांस्कृतिक विकास को समर्थन बहुत अधिक बढ़ाया है। पार्टी की 18वीं कांग्रेस में सांस्कृतिक शक्ति से देश को शक्तिशाली बनाने की नीति को देश के भावी विकास का एक रणनीतिक लक्ष्य बनाया गया है और सांस्कृतिक शक्ति व प्रतिस्पर्धा शक्ति बढ़ाने की दिशा भी निश्चित की गयी है।

लेकिन कुछ विद्वानों का कहना है कि विश्व की बहुतत्वीय संस्कृति व्यवस्था में चीनी संस्कृति का अपना स्थान बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रचार की उपयोगिता पर ध्यान देना चाहिए।

18वीं कांग्रेस की सदस्या, महिला विद्वान यू तान के विचार में संस्कृतियों के बीच उच्च नीच का फर्क नहीं होता है, लेकिन उन में विविधता है। वर्तमान में संस्कृति की उपयोगिता बढ़ाना चाहिएः

हमें चीन की संस्कृति को अनुकूल अन्तरराष्ट्रीय भाषा वातावरण दिलाना चाहिए, अनुकूल भाषा वातावरण में संस्कृति की उपयोगिता बढ़ सकेगी । इसतरह चीनी संस्कृति विश्व की विविध संस्कृतियों का एक अहम अंग बन जाएगी ।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040