चीन वर्ष 2011 से 2015 तक तिब्बत की सांस्कृतिक विरासत परियोजना के विकास के लिए 1 अरब 7 करोड़ निवेश करेगा। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की विरासत परियोजना बैठक में यह फैसला किया गया।
बताया जाता है कि, इस वर्ष तिब्बत विरासत सुरक्षा परियोजना और आसपास वातावरण के प्रबंधन पर ज़ोर देगा। साथ ही विरासत सुरक्षा, शहर निर्माण एवं पर्यावरण सुधार को मिलाकर बेहतर पारिस्थितिकी पर्यावरण, ऐतिहासिक परंपरा व आधुनिक क्षेत्र तैयार करेगा। ताकि तिब्बत का आर्थिक व समाजिक विकास हो सके।
(मीरा)





