पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो द्वारा 17 सितंबर को जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण पाकिस्तान में हाल की मानसून मजबूत बारिश से पैदा बाढ़ से अब तक करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो ने कहा कि बाढ़ से करीब 32 लाख 32 हजार हेक्टेयर की भूमि प्रभावित है और प्रभावित क्षेत्रों के सभी खेती भूमि नष्ट की गयी हैं। बाढ़ से सिंध प्रांत के अधीन सभी 23 इलाके के लगभग 31 हजार 9 सौ 60 गांव गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और कुल 5 लाख 39 हजार 8 सौ 99 मकान पूरी तरह नष्ट किए गए हैं। साथ ही में अन्य 8 लाख 48 हजार 4 सौ 12 मकान आशिक रूप से नष्ट हो गए। सिंध प्रांत में 80 हजार से ज्यादा पशु पानी से बह गए और करीब 11 लाख 30 हजार हेक्टेयर के कपास, केले, खजूरों, रेड हॉट चिली मिर्चों व गन्नों के विभिन्न हद तक प्रभावित हैं।
चीन ने घोषणा की कि वह पाकिस्तान के बाढ़ ग्रस्त लोगों को 3 करोड़ चीनी युआन की आपातकालीन मानवीय राहत सामग्री प्रदान करेगा। चीनी रेडकॉस सोसाइटी ने पाकिस्तान को 50 हजार अमेरिकी डॉलर का नकद दान दिया है। ईरान ने पाकिस्तान के बाढ़ ग्रस्त सिंध प्रांत के पुनर्निर्माण के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही में जापान ने पाकिस्तान को तम्बू, जल सुविधाओं, दवाओं सहित कुल 4 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन राहत सामग्री प्रदान करने की घोषणा की। जनवादी कोरिया ने 2 लाख अमेरिकी डॉलर की राहत सामग्री प्रदान करने का फैसला लिया। यूरोपीय परिषद ने 1 करोड़ यूरो देने की घोषणा की। जर्मनी नागरिकों द्वारा पाकिस्तान में बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए दिए दान 21 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहँच गया है।
(नीलम)





