Web  hindi.cri.cn
《नान निवान》नामक गीत
2011-07-06 12:53:00

यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है। श्रोता दोस्तो, पहली जुलाई 2011 को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 90वीं वर्षगांठ है। इसे मनाने के लिए चीन भर में रंगबिरंगी कार्यवाइयां की जा रही हैं। सीआरआई में भी इस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं. इस के तहत हिन्दी कार्यक्रम में महान चीन और महान चीनी क्म्युनिस्ट पार्टी के गुणगान में गीत संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे, आशा है आपको पसंद आएंगे। आज के इस कार्यक्रम में आप सुनिए《नान निवान》नामक एक गीत।

वर्ष 1921 में चेच्यांग प्रांत के च्याशिंग शहर में स्थित नानहू झील के एक नाव पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई, तत्काल पार्टी के सिर्फ़ 50 सदस्य थे। लेकिन आज चीनी क्म्युनिस्ट पार्टी के आठ करोड़ सदस्य हो गए हैं, वह दिन ब दिन समृद्ध , सभ्य व लोकतांत्रिक नए चीन को विकास की राह पर आगे ले जा रही है।

पिछले 90 वर्षों में चीनी क्म्युनिस्ट पार्टी ने चीनी जनता को एकजुट कर राष्ट्रीय स्वतंत्रता व आधुनिकीकरण के रास्ते पर एक से बढ़ कर एक करिश्मा रचे, जिस से चीन की स्थिति पूरी तरह बदल गई और चीनी जनता के जीवन में भी भारी परिवर्तन आया।

लम्बे अरसे में चीनी जनता ने कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति आभार व प्यार की भावना प्रकट करने के लिए असंख्य गीत रचे, जिन में अधिकांश गीत आज भी लोकप्रिय रहे हैं। 《नान निवान》नामक गीत इन में शामिल है।

अब आप सुन रहे हैं《नान निवान》नामक गीत, जो मशहूर चीनी गायिका क्वो लान यिंग की आवाज में। गीत का भावार्थ कुछ इस प्रकार है:

पुष्प टोकरी से सुगंध महकता आया है

मैं गाने के लिए झूम उठती हूँ।

नान निवान आ पहुंची

जो एक सुन्दर आकर्षक स्थान है।

बहुत सुन्दर है वह समृद्ध भी

बैल-बकरी जगह जगह चरते दिखते हैं।

याद है कि पहले का नान नीवान

वह था एक बंजर पहाड़ी क्षेत्र

कोई नहीं आता था इस निर्जन स्थल पर।

आज बदल गया है नान निवान

सूरत एकदम नयी आयी है,

बन गया है उत्तर शैन्शी का समृद्ध स्थल

पहाड़ों पर सुन्दर सुन्दर फूल खिले हुए हैं।

हमारे जवान हैं लड़ने के साथ

कृषि उत्पादन भी करते है,

नम्बर तीन पांच नौ ब्रिगेड है

उस ने आदर्श मिसाल खड़ी की है।

हम आगे आए हैं उन के सामने

खुशबू फूल भेंट देते हैं इन महान जवानों को।

दोस्तो, यह चीन के उत्तर शैन्शी प्रांत का लोक गीत है। इस के पीछे एक कहानी भी चलती है। कहते हैं कि सौ साल पूर्व नान निवान एक बहुत गरीब स्थान था, जहां बहुत कम लोग जाते थे। वर्ष 1941 में चीन में जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध चल रहा था। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में स्थापित क्रांतिकारी आधार क्षेत्र शैन्शी, कानसू और निंगशा सीमांत इलाके में आबाद था, जिस के खिलाफ जापानी सेना ने नाकेबंदी की थी, इससे आधार क्षेत्र के सैनिकों व नागरिकों को जीवन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस प्रकार की दूभर स्थिति को हल करने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने चीनी सेना के नम्बर 359 ब्रिगेड के जवानों को अनाज उगाने के लिए नान निवान भेजा, ताकि खाने पीने के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सके। तीन सालों के भीतर जनरल वांगचङ के नेतृत्व में नम्बर 359 ब्रिगेड के जवानों ने इस बंजर भूमि को खेतीयोग्य बनाया और अनाज उत्पादन क्षेत्र के रूप में विकसित किया, इस तरह नम्बर 359 ब्रिगेड का नाम भी जापानी आक्रमण विरोधी आधार क्षेत्रों में मशहूर हो गया और एक आदर्श मिसाल के रूप में उभरा।

विश्व फौजी इतिहास में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली चीनी सेना ने नान निवान में एक करिश्मा रचकर दिखाया था। इस सेना ने अपने खाद्यान्न की खुद आपूर्ति करके अपने जीवन की गारंटी की थी, साथ ही उस ने एक साल के लिए अनाज का भी संचय किया और क्रांतिकारी आधार क्षेत्र की स्थानीय सरकार को भी 60 टन अनाज दिया था। यह बिलकुल एक कमाल था कि कोई सेना लड़ाई के बीच बीच कृषि उत्पादन भी करती है और सरकार को भी अनाज प्रदान करती है।

वर्ष 1943 में चीनी क्म्युनिस्ट पार्टी के सर्वोच्च नेता माओ त्सेतुंग ने नम्बर 359 ब्रिगेड के सभी जवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और इस फौजी टुकड़ी को"आर्थिक विकास मॉडल"की उपाधि दी। उसी साल में 19 वर्षीय लेखक हो चिन्ची ने चीनी सेना के नम्बर 359 ब्रिगेड के उत्पादन आंदोलन से प्रभावित होकर《नान निवान》शीर्षक गीत लिखा और 25 वर्षीय संगीतकार मा खए ने इस के लिए धुन रची, इस गीत में स्थानीय जनता द्वारा नम्बर 359 ब्रिगेड के जवानों का गुणगान किया गया है।

दोस्तो, नए चीन की स्थापना के बाद मशहूर गायिका क्वो लानयिंग ने इस गीत का मंचन किया और सीघ्र ही वह देश भर में लोकप्रिय हो गया। उस समय सूचना प्रौद्योगिक अविकसित था, लेकिन यह गीत हर चीनी की जबान पर था और इस से लोगों को मालूम हुआ है कि उत्तर शैन्शी प्रांत में जो नान निवान क्षेत्र स्थित है, वह देश का एक सुन्दर व समृद्ध जगह है। आजकल भी बहुत से चीनी लोगों को यह गीत गाना आता है। नयी पीढ़ी के गायक-गायिकाओं ने इस गीत का रूपांतरण करके आधुनिक नयी शैली में श्रोताओं के सामने पेश किया। अभी आपने जो सुना है, वह मशहूर चीनी पोप गायक छ्वे च्यान की आवाज में रॉक गीत की शैली में गाया गया है।

अगर आपको कभी नान निवान का दौरा करने का मौका मिला, तो वहां आज भी आप को सत्तर साल पूर्व चीनी सैनिकों द्वारा विकसित सीढीनुमा खेत देखने को मिलेगा। इधर के वर्षों में पारिस्थितिकी संरक्षण के लिए नान निवान में खेतों को पुनः वन व घास मैदान में बदलने की नीति लागू हुई। अब इसी क्षेत्र में वनों की दर 87 प्रतिशत पहुंच चुकी है और एक बड़ा ओक्सिजन बार जैसी बन गई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 के सितम्बर में शैन्शी प्रांत के येनआन शहर ने बाहर से पूंजी आकर्षित कर नान निवान के विकास के लिए दस अरब य्वान की राशि लगाई, ताकि इस स्थल को और अधिक समृद्ध बनाया जाए।

दोस्तो, अब चीनी लोग शांति के काल में रहते हैं। लेकिन पुराने गीत गाने से हम पुराने जमाने की याद कर सकते हैं, इसके जरिए हम आज के जीवन को ज्यादा मूल्यवान समझ सकते हैं। साठ सालों से प्रचलित यह गीत आज तक चीनी जनता को प्रेरित करता है। यह गीत सुनते ही चीनी लोगों के दिल में नान निवान की कठोर संघर्ष व स्वावलंबन की भावना की याद आती है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चीन की मुक्ति और चीन के निर्माण के लिए किए गए योगदान की याद ताजा होती है।

अच्छा दोस्तो, इस मधुर संगीत के साथ-साथ हमारा आज का यह कार्यक्रम यहीं समाप्त हुआ है। अब आज्ञा दें, नमस्कार।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040