शांगहाई विश्व मेला चीन के शांगहाई में चल रहा है। रोज़ हजारों लोग विश्व उद्यान का दौरा करते हैं। 5.28 वर्ग किलोमीटर बड़े उद्यान में कुछ शानदार दृश्य निरंतर दिखाये जाते हैं। मिसाल के लिए, प्रदर्शनी हॉल, विश्व मेले का पासपोर्ट, सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं स्वादिष्ट खाना आदि। अब हम एक साथ विश्व मेले के उद्यान में प्रवेश करें।
मुझे विश्व मेला पसंद है।
यदि आप पूछते हैं कि विश्व मेले में सब से आकर्षक चीज़ क्या है, तो मैं जवाब दूंगी कि प्रदर्शनी हॉल सब से आकर्षक हैं। सौ प्रदर्शनी हॉलों में चीनी हॉल, जापानी हॉल, सऊदी अरब हॉल, ब्रिटिश हॉल एवं जर्मनी हॉल सब से लोकप्रिय हैं। इन हॉलों के विशेष बाहरी आकार एवं खास प्रदर्शन लोगों को पसंद हैं। सऊदी अरब एक ऐसा ही हॉल है। हालांकि सऊदी अरब हॉल में प्रवेश करने के लिए लोगों को तीन से चार घंटे तक इन्तजार करना पड़ता है, फिर भी लोगों को यह हॉल देखने की बड़ी इच्छा है। हार्बिन से आये पर्यटक श्री छ्वू ने हमें बताया,
सऊदी अरब के प्रदर्शनी हॉल को देखकर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। इस में प्रवेश करके,ऐसा लगा मानो मैं एक बहुत बड़े स्थल पर आ गया हूं। लगता है कि मैं एक दूसरी दुनिया में प्रवेश कर चुका हूं। मेरे आस पास के सभी लोग कहते हैं कि यह रहस्यमय दृश्य उन्होंने कभी नहीं देखा।
सऊदी अरब के प्रदर्शनी हॉल में एक बहुत बड़ी एच.डी. स्क्रीन लगाई गयी है, जो दुनिया की सब से बड़ा एच.डी. स्क्रीन है। वह हालिया लोकप्रिय आई मैक्स तकनीक से और समुन्नत है। यह स्क्रीन हॉल में नीचे फैली हुई है। दर्शक सऊदी अरब के डिजाइनरों के नेतृत्व में रेत के दृश्य देख सकते हैं और समुद्र में तैर सकते हैं। दर्शक पूरी तरह आनंद उठाते हैं। सऊदी अरब की प्रदर्शन कमेटी के कार्यकारिणी डायरेक्टर प्रोफेसर मुहम्मद अमदी ने हमें बताया,
हमारा दुनिया का एक सब से बड़ा थियेटर है , जो एच.डी. फिल्म दिखा सकता है। यह तकनीक प्रथम बार दुनिया में प्रदर्शित की जा रही है। वह आई मैक्स नहीं है, लेकिन, आई मैक्स से और साफ़ है, जो थियेटर की सब से समुन्नत तकनीक प्रतिबिंबित करती है। इसलिए, सऊदी अरब हॉल लोगों का लोकप्रिय हॉल एवं सफल हॉल बन चुका है, चूंकि हम दर्शकों को बिलकुल नया अनुभव देते हैं। लोग हमारे हॉल, थियेटर एवं प्रोग्रामों का आनंद उठा सकते हैं। हम लोगों को सब से आश्चर्यजनक दृश्य दिखाते हैं।
श्रोताओं, चीनी हॉल भी एक लोकप्रिय हॉल है, जहां रोज हजारों लोगों आते हैं। चीनी दर्शकों के लिए प्रदर्शनी हॉल में प्रदर्शित कुछ चीज़ों व फिल्मों में चीनी जीवन एवं चीन के परिवर्तन को रिकॉर्ड किया गया है। इसलिए, चीनी दर्शक उत्तेजित भावना से इस हॉल का दौरा करते हैं। जबकि विदेशी दर्शकों के लिए चीनी हॉल दुनिया को चीन का प्रदर्शन करने का नेम कार्ड भी है। अमेरिका से आये 23 वर्षीय डेविड विलिक्सन ने कहा,
शांगहाई में विश्व मेला देखने वाले दर्शकों को यहां आने की जरूरत है। यह लोगों के लिए एक देखने योग्य आवश्यक स्थल है। चीनी हॉल दर्शकों को यह बताता है कि चीन क्या कर रहा है और भविष्य में चीन क्या करेगा। चीनी हॉल बहुत अच्छा और महान है। इस की डिजाइन से हम अनेक सांस्कृतिक तत्व व सूचनाएं देख सकते हैं।
हर सुबह नौ बजे, विश्व मेले के लाइसैंस की दुकानों पर लोग कतार में खड़े हुए हैं। विश्व मेला पास पोर्ट सब से बहूमूल्य चीज़ बन गई है। विश्व मेले का दौरा करने वाले सभी लोग विभिन्न प्रदर्शनी हॉल जाकर स्टैंप लगाना चाहते हैं।
मैं दो विभिन्न आकार वाली स्टैंप लगाना चाहता हूं। शुक्रिया।
अच्छा।
अंगोला के कर्मचारी ने हमें बताया कि रोज़ उन्हें हजारों स्टैंप लगाने पड़ते है। दर्शक स्टैंप लगाने में बहुत तेज़ हैं।
हमारे संवाददाता ने भी देखा कि हर एक हॉल में जो सब से लम्बी कतार है स्टैंप लगवाने वालों की कतार है। कुछ लोग विश्व मेला पास पोर्ट पर स्टैंप लगाते हैं, कुछ लोग विश्व मेले के उद्यान के नक्शे पर स्टैंप लगवाते हैं, अन्य कुछ लोग तो नोट बुक पर स्टैंप लगवाते हैं। पर्यटक वांग च्वनचा के हाथों में दसियों पास पोर्ट हैं। उन के अनुसार,
मैंने अपने परिवारजनों व रिश्तेदारों के लिए इतने ज्यादा पास पोर्ट खरीदे हैं। घर में जो वृद्ध आदमी हैं, स्वास्थ्य की वजह से वे खुद विश्व मेले के उद्यान में नहीं आ पाए, इसलिए मैंने उन के लिए पास पोर्ट खरीदे और स्टैंप लगवाये हैं। आज मैंने लगभग 10 हॉलों में स्टैंप लगवाए हैं।
विश्व मेले में और एक दर्शनीय चीज़ है, यानि रोज़ यहां रंगीन सांस्कृतिक प्रोग्राम दिखाये जाते हैं। ये प्रोग्राम कुछ प्रदर्शनी हॉलों के सामने होते हैं, कुछ विभिन्न चौकों पर होते हैं। इतना ही नहीं, रोज़ उद्यान में विविधतापूर्ण सांस्कृतिक परेड भी होती हैं। शांगहाई विश्व मेले की परेड के प्रधान श्री ली चीशंग ने परिचय दिया कि रोज़ विश्व मेले में पांच बार परेड़ होती हैं, जो लोगों को दुनिया की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक रीति रिवाज़ दिखाती हैं। उन के अनुसार,
सांस्कृतिक परेड में हम दुनिया की विभिन्न सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रतिबिंबित करने की कोशिश करते हैं। हमारी परेड के गीत का नाम है हमारी मुस्कराहट। इस में हम ने शांगहाई बोली, अरबी मुस्कराहट एवं आम लोगों की मुस्कराहट मिलायी है। इस के अलावा, हम ने पीली नदी की आवाज़ भी गीत में शामिल की है, जिस से हमारे शांगहाई एवं चीन की विशेषताएं दिखायी पड़ती हैं।















