यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है । श्रोता दोस्तो, शांगहाई विश्व मेले में पर्यटक न सिर्फ़ फ्रांसीसी, इटली, कोरिया गणराज्य व जापानी व्यंजनों का मजा ले सकते हैं , बल्कि दक्षिण अमेरिकी और अफ्रीकी भोजन भी उन्हें आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय खानपान उद्योग भी इस मंच के जरिए चीनी बाज़ार में प्रवेश कर रहे हैं। सुनिए एक रिपोर्ट
विश्व मेले के पेरू हॉल में पेरू रेस्तरां के रसोई घर में प्रवेश करते ही व्यस्त माहौल नज़र आता है। विश्व के विभिन्न स्थलों के पर्यटक पेरू भोजन का मज़ा लेने के लिए यहां आ रहे हैं। रेस्टरां के मेनेजर एडुआर्डो वार्गस ने कहा:
"पहले मैंने शांगहाई के शीन थ्येनदी क्षेत्र में एक रेस्तरां खोला। अब शांगहाई में कई रोस्तरां खोल चुके हैं। चीन स्थित पेरू दूतावास के निमंत्रण पर एक पेरू रेस्तरां खोलने के लिए मैं विश्व मेले में आया।"
वास्तव में शांगहाई विश्व मेले में ज्यादा विदेशी भोजन पहली बार चीन में लाए जा रहे हैं। अफ्रीकी संयुक्त हॉल के आसपास हाकुना मटाटा रेस्तरां में पर्यटकों के लिए अफ्रीकी शुतुरमुर्ग के मांस का फ्राइड राइस खा सकते हैं। इस रेस्तरां के प्रमुख कुकर ली श्वांगह्वा ने जानकारी देते हुए कहा:
"हमने अफ्रीकी भोजन खा लिया था, लेकिन चीनी लोगों को इसे खाने की आदत नहीं है। अफ्रीकी भोजन में ज्यादा नमक डाला जाता है। विश्व मेला गर्मियों में आयोजित हो रहा है, ज्यादा नमकीन भोजन पर्यटक पसंद नहीं करते। इस तरह हमने अफ्रीकी तरीके में सुधार किया। क्योंकि विश्व मेले में आने वाले ज्यादातर लोग चीनी है, हम चीनियों के मुताबिक खाना पका रहे हैं।"
अब हर दिन हाकुना मटाटा रेस्तरां में तीन हज़ार शुतुरमुर्गों के मांस के फ्राइड राइस की बिक्री हो रही है। मलेशिया से आए छात्र न्गमेंग शयांग ने प्रशंसा करते हुए कहा:
"अभी मैंने इस रेस्तरां में खाना खाया, बहुत अच्छा और विशेष भोजन है। मुझे लगता है कि हमारा विश्व मेले का दौरा करने का मकसद विभिन्न संसकृति व भोजन का अहसास करना है।"
बल्गेरियाई हॉल के पास स्थिति बल्गेरियाई गुलाम नामक रेस्तरां शांगहाई में एकमात्र बल्गेरियाई भोजन वाला रेस्तरां है। चीनी दर्शकों के लिए इस देश का भोजन अनुकूल है या नहीं, इस का जवाब देते हुए रेस्तरां के मेनेजर कोस्टादिन ड्यातेव ने कहा:
"मुझे पक्का विश्वास है कि यहां आने वाले चीनी पर्यटक हमारा परम्परागत भोजन पसंद करते हैं।"
विश्व मेले में विभिन्न विदेशी रेस्तरां के प्रबंधक अब चीनी बाज़ार का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। अधिकांश प्रबंधकों को लगता है कि चीनी बाज़ार का उज्ज्वल भविष्य है। ब्रुनेई रोयल खापान कंपनी के जनरल निर्देशक अब्द लानी सिटेह का विचार है कि मुस्लिम भोजन में सामग्रियों के चुनाव व प्रोसेसिंग बहुत कड़ा है। इस तरह मुस्लिम खाद्य पदार्थ सुरक्षित है। उनका कहना है:
"हम ब्रुनेई से नारियल दूध चावल, परम्परागत जड़ी बूटी कॉफ़ी, प्रेमियों का ब्रेट आदि विशेष भोजन लाए, जिनमें नारियल दूध वाला चावल सबसे लोकप्रिय है। कई पर्यटक यहां आकर विशेष तौर पर इस प्रकार के चावल की मांग करते हैं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में हम शांगहाई में विशेष ब्रुनेई रेस्तरां खोलेंगे।"
अच्छा दोस्तो, अभी आपने शांगहाई विश्व मेले में विदेशी भोजन के बारे में एक रिपोर्ट सुनी। अब आज्ञा दें, नमस्कार।















