Web  hindi.cri.cn
विश्व मेले के अनुभवों से सीखने वाला शांगहाई परिवार
2010-05-18 10:54:29

श्रोता दोस्तों, आज हम शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम शुरू करेंगे। पवन आप लोगों का स्वागत करता है। अच्छा, पहले विश्व मेले के बारे में एक खबर सुनें ।

शांगहाई विश्व मेले में 26 अप्रैल को परीक्षण का अंतिम दिन था, इस मौके पर 1 लाख लोग मेले में पहुंचे। वैसे आजकल शांगहाई विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्रों में सुरक्षा, स्वयं सेवा, भोजनालय, यातायात आदि क्षेत्रों में तैयारी पर जोर दिया जा रहा है।

25 अप्रैल को शांगहाई विश्व मेले में 5वें दिन परीक्षण चला। उस दिन परीक्षण में भाग लेने वाले व्यक्तियों की संख्या सबसे अधिक रही। लगभग 4 लाख व्यक्तियों ने परीक्षण में भाग लिया। यह संख्या विश्व मेले के औपचारिक रूप से खुलने के बाद भी यही रहेगी। परीक्षण के केंद्र संग्रहालय क्षेत्र में स्वयं सेवा, बस, सीटी प्रबंधन और गाईड आदि क्षेत्र हैं। संग्रहालयों में प्रवेश करने के लिए कतार लंबी होने की समस्या दूर करने के लिए विश्व मेले की प्रबंधन संस्था ने भी नयी योजना बनाने की कोशिश की।

वैसे शांगहाई विश्व मेले के उद्घाटन में अब सिर्फ 5 दिन बाकी हैं।

श्रोता दोस्तो, सन् 2010 शांगहाई विश्व मेला आयोजित होने वाला है। दुनिया के सब लोग इस अच्छा जीवन, अच्छा शहर नामक विश्व मेले का इन्तजार कर रहे हैं। शांगहाई के नागरिक भी इस महा समारोह में भाग लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर अन्य देशों के विश्व मेला आयोजित करने वाले शहरों के अनुभवों से सीखने के लिए इन शहरों की यात्रा की। आज हमारे कार्यक्रम में हम एक साथ शांगहाई के एक विश्व मेला परिवार की रिपोर्ट सुनाएंगे।

शांगहाई विश्व मेला ब्युरो और शांगहाई न्यूज अखबार ने संयुक्त रूप से एक शांगहाई विश्व मेला परिवार की गतिविधि आयोजित की। इस गतिविधि में शांगहाई में 10 परिवार अन्य देशों में विश्व मेला आयोजित करने वाले शहरों की यात्रा कर सकेंगे।

सुना है कि शांगहाई विश्व मेला परिवार की गतिविधि में 10 परिवार विश्व में अन्य देशों की यात्रा करने का मौका प्राप्त कर सकेंगे। हम ने इस गतिविधि में भाग लिया। अंत में हमारा परिवार भी 10 परिवारों में से एक बना।

सुश्री छन हाई यान ने उक्त बात कही। वह एक कंपनी में कर्मचारी हैं। गत वर्ष उन्होंने अखबार में इस गतिविधि की खबर देखी तो अपने पति के साथ इस गतिविधि में भाग लेने का फैसला किया। उन के पति श्री शु ज्यान नान ने कहा

हम ने अखबार में विश्व मेला परिवार की गतिविधि पढ़ी। हम सन् 2000 से अक्सर विदेश यात्रा करते हैं। मेरी पत्नी को पर्यटन पसंद है।

अब श्री शु ज्यान नान एक कंपनी में मैनेजर का काम करते हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ते समय उन का मुख्य पाठ्यक्रम विदेशी भाषा था। इसलिए विदेश यात्रा करते समय उन के सामने भाषा की कोई समस्या नहीं है। विश्व मेला परिवार की गतिविधि में उन्होंने सन् 1988 विश्व मेला आयोजित करने वाले शहर ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्टेट के ब्रिस्बेन की यात्रा की थी।

हम ने ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्टेट के ब्रिस्बेन शहर में विश्व मेले के कुछ अधिकारियों से भेंट की। हम ने उन के विश्व मेला आयोजित करने के अनुभवों पर बातचीत की। उन्होंने हम से भी शांगहाई शहर के विकास और शांगहाई विश्व मेला आयोजित करने के बारे में बहुत सी सलाह दीं।

श्री शु ज्यान नान के परिवार में एक शु यी जेंग नामक बच्चा है। उस की नज़र में ब्रिस्बेन विश्व मेला शांगहाई विश्व मेले से अलग है। ब्रिस्बेन विश्व मेले का संग्रहालय क्षेत्र एक बड़ा गार्डन जैसा है।

ब्रिस्बेन के दक्षिण तट पार्क में ब्रिस्बेन विश्व मेला आयोजित हुआ। इस पार्क का प्राकृतिक दृश्य बहुत सुंदर है। एक बड़ा गार्डन जैसा।

शांगहाई के एक नागरिक के रुप में श्री शु ज्यान नान ब्रिस्बेन विश्व मेले के सफल आयोजन के अनुभवों पर बड़ा ध्यान देते हैं। उन के विचार में ब्रिस्बेन और शांगहाई दोनों शहरों के बीच बहुत सामान्यता है।

ब्रिस्बेन और शांगहाई दोनों शहरों के बीच बहुत सामान्यता है। शांगहाई शहर में हुआंग फू नदी है। ब्रिस्बेन शहर में ब्रिस्बेन नदी है। शांगहाई ने हुआंग फू नदी के पास विश्व मेले का संग्रहालय क्षेत्र स्थापित किया है। ब्रिस्बेन विश्व मेले का मुख्य क्षेत्र भी ब्रिस्बेन नदी के पास स्थित है। विश्व मेले के आयोजन से दोनों शहर ज्यादा सुंदर बनाए जा सकेंगे।

शांगहाई विश्व मेले का विषय अच्छा शहर, अच्छा जीवन है। श्री शु के विचार में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी कोशिश करनी चाहिए।

इस वर्ष के अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के सब से प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र ग्रेट बैरियर रीफ में काम करने वाले कर्मचारी श्री बेन सोथहाल्ल भी श्री शु के घर आए। श्री बेन का रोजगार विश्व में सब से अच्छा रोजगार कहलाता है। उन्होंने शांगहाई में आकर विश्व मेले में ऑस्ट्रेलिया संग्रहालय की यात्रा की। इस के बाद वे श्री शु के घर भी आए।

मैं ने उन के घर की यात्रा की। उन्होंने मेरा हार्दिक स्वागत किया। मैं ने उन के बेटे को देखा। बहुत प्यारा लड़का है।

शांगहाई विश्व मेला आयोजित होने वाला है। श्री शु भी अपने परिजनों के साथ विश्व मेले की यात्रा करेंगे। उन्हें आशा है कि शांगहाई, चीन और दुनिया के सब लोग शांगहाई विश्व मेले की यात्रा कर सकेंगे।

अच्छा श्रोता दोस्तो, आज का शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम यहीं समाप्त होता है। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040