Web  hindi.cri.cn
मिलान ने शांघाई विश्व मेले को दी शुभकामनाएं
2010-05-07 10:10:09

दोस्तो, शांगहाई विश्व मेले के बाद इटली का आर्थिक केंद्र मिलान वर्ष 2015 का विश्व मेला आयोजित करेगा। हाल ही में मिलान की मेयर लेटिज़िए मोराट्टी ने हमारे संवाददाता को दिए विशेष इन्टरव्यू में शांगहाई विश्व मेले को शुभकामनाएं दीं।

शांगहाई व मिलान चीन व इटली दोनों पुरातन सभ्यता वाले देशों के आर्थिक केंद्र हैं। दोनों शहरों में कई समानताएं हैं। मोराट्टी ने कहा कि मिलान व शांगहाई के बीच गहरी समझदारी है। वर्ष 1979 में दोनों के बीच मैत्रीपूर्ण शहरों के संबंध स्थापित हुए। दोनों विश्व मेले के आयोजन स्थल भी हैं। इटली पहले सूची वाले देशों में से एक है, जिन्होंने शांगहाई विश्व मेले में भाग लेने का निश्चय किया। चीन भी पहले खेप वाले देशों में से एक है, जिन्होंने वर्ष 2015 के मिलान विश्व मेले में भाग लेने की घोषणा की। शांगहाई विश्व मेले के दौरान मोराट्टी भी शांगहाई की यात्रा करेंगी। उन्होंने शांगहाई विश्व मेले की सफलता के लिए अपनी शुभकामना दी। उन्होंने कहा, आशा है शांगहाई विश्व मेले को बड़ी सफलता हासिल होगी। मुझे पता है कि शांगहाई ने इसके लिए काफी उत्साह के साथ तैयारी की है। वर्ष 2006 में जब मिलान वर्ष 2015 के विश्व मेले के आयोजन अधिकार का आवेदन करने की कोशिश कर रहा था, तो मैंने शांगहाई की यात्रा की और वहां नेताओं से मुलाकात की। मेरे ख्याल से शांगहाई विश्व मेले का तैयारी कार्य बहुत अच्छा चल रहा है। यहां मैं मिलान के मित्र शहर शांगहाई को विश्व मेले की सफलता के लिए प्राप्त करने की शुभकामनाएं देती हूं।

मोराट्टी के अनुसार कुछ समय पहले शांगहाई विश्व मेले के संयोजक ने मिलान विश्व मेले के संयोजक के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये। जिसमें वर्ष 2010 के शांगहाई विश्व मेले व वर्ष 2015 के मिलान विश्व मेले के बीच सार्थक सहयोग औपचारिक रूप से शुरू होने की बात की गयी। मोराट्टी ने कहा कि विश्व मेले के सहयोग पर चीन व इटली का अच्छा आधार है। और दोनों ने कई क्षेत्रों में सहयोग किया है। उन्होंने कहा, हमने शांगहाई के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग किया है। उनमें विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग भी शामिल है। उदाहरण के लिये मिलान के बोक्कोनी विश्वविद्यालय ने चीन के फ़ूडैन व थोंगची विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करके इतालवी, चीनी व अग्रेज़ी तीन भाषाओं की पढ़ाई चलाने वाले एक इटली-चीन कॉलेज की स्थापना की। इस कॉलेज से स्नातक होने के बाद विद्यार्थियों को बी.ए. की डिग्री मिल सकती है। इसके अलावा दोनों पक्षों ने पर्यावरण के प्रबंध को लेकर भी सहयोग किया है। हम शांगहाई से मिले अनुभवों को बताना चाहते हैं। हमें आशा है कि विश्व मेले से मिलान व शांघाई के बीच विभिन्न क्षेत्रों के मौजूदा सहयोग को और मजबूत किया जा सकेगा, और अर्थव्यवस्था, संस्कृति व विज्ञान आदि क्षेत्रों में इटली व चीन के बीच सहयोग और विकसित होगा।

वर्ष 2015 के मिलान विश्व मेले का मुद्दा है पृथ्वी को पोषण देगा और जीवन को ऊर्जा देगा। मोराट्टी के अनुसार मिलान विश्व मेले के आयोजन के लिये इटली सरकार ने केंद्रीय व स्थानीय सरकारों के कई विभागों व उद्यमों से गठित एक मिलान वर्ष 2015 विश्व मेला शेयर कंपनी की स्थापना की है। अब यह कंपनी मिलान सरकार के साथ सकारात्मक रूप से वर्ष 2015 के विश्व मेले के तैयारी कार्य कर रही है। इस पर मोराट्टी ने कहा कि, मिलान विश्व मेले की बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शुरू हो गया है। इसकी धनराशि को लेकर भी कई बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शुरू हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ब्यूरो के नियम के अनुसार अब हम मिलान विश्व मेले के पंजीकरण कार्य के लिये तैयार कर रहे हैं। पंजीकरण से संबंधित प्रस्ताव शांगहाई विश्व मेले के उदघाटन से पहले यानी 30 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ब्यूरो को सौंपा जाना है। साथ ही हम इटली के कई शहरों से संपर्क रखकर उनके साथ मिलान विश्व मेले में भाग लेने के सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इसके अलावा हमने कुछ देशों की सरकारों व सरकारी संस्थाओं के साथ वर्ष 2015 के मिलान विश्व मेले में भाग लेने के संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किये हैं, ताकि हम एक साथ संबंधित कार्य कर सकें, उनमें इस बार के विश्व मेले का मेज़बान देश चीन भी शामिल है। हमें बहुत खुशी हुई कि चीन ने सबसे पहले मिलान के साथ वर्ष 2015 के विश्व मेले में भाग लेने के सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये। (चंद्रिमा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040