Web  hindi.cri.cn
दावोस मंच ताल्यान में शुरू
2011-09-14 11:37:03

वर्ष 2011 ग्रीष्मकालीन दावोस मंच 14 सितंबर को उत्तर चीन के ताल्यान शहर में उद्धाटित हुआ। चीनी प्रधानमंत्री वन च्यापाओ ने उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि वर्तमान में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है, लेकिन इसमें अस्थिरता और अनिश्चितता भी मौजूद है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को विश्वास और सहयोग मज़बूत कर एक साथ चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मंच की थीम विकास की गुणवत्ता पर ध्यान देना और आर्थिक ढांचे पर नियंत्रण करना है। इससे ज़ाहिर है कि विभिन्न देशों ने अर्थव्यवस्था का ज़बरदस्त, सतत व संतुलित विकास पर सहमति हासिल की है, साथ ही इसकी उम्मीद भी है। इसलिए समग्र अर्थनीति का संचार व समन्वय कर निष्पक्ष, उचित, स्वस्थ व स्थिर नई वैश्विक आर्थिक व्यवस्था की स्थापना की जानी चाहिए। विभिन्न देशों की सरकारों को सही ढंग से अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए। विकसित आर्थिक समुदायों को ज़िम्मेदार और कारगर वित्तीय व मौद्रिक नीति अपनाते हुए ऋण संकट का अच्छी तरह समाधान कर बाज़ार की सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखना चाहिए, ताकि निवेशकों का भरोसा बढ़ सके।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्थिति में आए बदलावों से चीन के विकास पर प्रभावित नहीं हुआ। चीन के पास आर्थिक विकास को तेज़ और स्थिर रखने की क्षमता, माहौल और विश्वास है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था अधिक लंबे समय तक, ज़्यादा ऊंचे स्तर तक और अधिक बेहतर गुणवत्ता की दिशा में विकसित होगी, साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था के ज़बरदस्त, सतत व संतुलित विकास में नया योगदान देगी।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040