Thursday   Jul 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान में बाढ़, 123 लोगों की मौत
2011-09-06 18:56:22

पाकिस्तान के सिंध व पंजाब प्रांत में अगस्त महीने से आई भारी बाढ़ में अब तक कुल 123 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल प्रणाली लागू करने का आदेश दिया है, ताकि बाढ़ के चलते फैल रहे रोगों की रोकथाम की जा सके। पाकिस्तान के एक अधिकारी ने 6 सितंबर को यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी अधिकारियों व राहत संस्थाओं के मुताबिक पानी में डूबने व मकान गिरने, कीटों के काटने और आंत्रशोध आदि लोगों की मौत के प्रमुख कारण हैं।

पाक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो के मुताबिक लगभग 80 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। खाद्य पदार्थ, पेय जल, दवाइयों और तंबुओं की कमी है, और बाढ़ करीब दो तीन महीने तक रहने की आशंका है। इसलिए पाक सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खासकर महिलाओं और बच्चों के रोग संक्रमित होने पर चिंता जताई है।

गिलानी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो को विमानों के ज़रिए प्रभावित क्षेत्रों में दवा पहुंचाने को आदेश दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाक सरकार से जल्द से जल्द बच्चों को टीका लगाने की मांग भी की है।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040