चीन का `विज्ञान-1`वैज्ञानिक सर्वेक्षण जलजहाज 4 अगस्त के तड़के वापस छिंगताओ बन्दरगाह लौटा।अभी समाप्त वैज्ञानिक शोध-अभियान में चीनी वैज्ञानिकों ने पश्चिमी महासागर के नीचे 6000 मीटर की गहराई में पहले रखे गए अपने उपसतह बोया को सफलतापूर्वक वापस ले लिया है,जिससे इस सागर के जल-प्रवाह और विश्व जलवायु पर इस के असर का अनुसंधान करने की नींव डाली गई है।
चीनी वैज्ञानिकों ने पश्चिमी महासागर के अपने इस 31 दिनों के सर्वेक्षण-दौरे के दौरान जल,मौसम,रसायन,जीव,भू-तत्तव और सागरीय उपकरण से जुड़े अनेक विषयों पर प्रयोगकात्मक काम किए और बहुमुखी जांच-पड़ताल वाले काम को अंजाम दिया।वैज्ञानिक सर्वेक्षण का पूर्वनिश्चित लक्ष्य पूरा हुआ है।
`विज्ञान-1`वैज्ञानिक सर्वेक्षण जलजहाज ने पश्चिमी महासागर में अपने पिछले सर्वेक्षण-अभियान के दौरान दो उपसतह बोया को गहरे जल में रखे थे,जिनमें एक को तो 6100 मीटर की गहराई में रखी गई थी।
अगले साल के वसंतकाल में यह जहाज अपने वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी रखने के लिए फिर पश्चिमी महासागर की ओर कूच करेगा।















