Web  hindi.cri.cn
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी निरंतर प्रगतिशीलता के निर्माण को आगे बढ़ाएगी
2011-07-05 10:24:45

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास अनुसंधान के विशेषज्ञ छन जीन ने 4 जुलाई को पेइचिंग में कहा कि पहले के अनुभव निचोड़ने का मकसद आत्म विकास के रहस्य की खोज करना है और भविष्य में पार्टी की प्रगतिशीलता के निर्माण को आगे विकसित करता रहना है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के वैदेशिक संपर्क मंत्रालय ने उसी दिन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की की स्थापना की 90वीं जयंती के अवसर पर पार्टी के महा सचिव हू चिनथाओ के भाषण का व्याख्यान करने के लिए एक न्यूज़ ब्रीफिंग का आयोजन किया। चीन स्थित विभिन्न देशों के 160 से ज़्यादा राजनयिकों ने उसमें भाग लिया।

छन जीन ने राजनयिकों के प्रश्नोत्तर में कहा कि जटिल बाह्य स्थिति में समूची चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा अपने भावी विकास से सतर्क रहती है। पहले की प्रगतिशीलता आज की प्रगतिशीलता का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती है, जबकि आज की प्रगतिशीलता भी हमेशा की प्रगतिशीलता का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाती है। छन जीन ने जोर देते हुए कहा कि चीनी कम्युनिस्टा पार्टी हमेशा ही खुद के निर्माण पर बड़ा ध्यान देती रहती है। प्रगतिशीलता को बरकरार रखने का रहस्य हू चिनथाओ के भाषण में निचोड़े गये चार अनुभवों में हैं, यानिकि विचार को बंधन से मुक्त करके युग की वास्तविक स्थिति के अनुसार आगे बढ़ना, जनता के लिए काम करना और जनता पर निर्भर करना, सुयोग्य व्यक्तियों को मौका देकर उन्हें पदों में लगाना, कड़ाई से पार्टी का प्रबंध कर मौजूदा समस्याओं का समय पर समाधान करना है। छन जीन ने कहा कि यदि उपरोक्त सवालों का समाधान किया गया, तो हमें विश्वास है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का भविष्य और उज्ज्वल होगा।

(श्याओयांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040