Web  hindi.cri.cn
कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में थाई विद्वान का नज़रिया
2011-06-30 17:27:08

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर मशहूर थाई विद्वान चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वोरर्सक महात्धानोबोल ने हाल में हमारे संवाददाता के साथ एक साक्षात्कार में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का उच्च मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि नब्बे वर्ष के लम्बे समय में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने चीनी जनता का नेतृत्व कर नए चीन की स्थापना की और जनता के खान पान व भुखमरी के सवाल का समाधान किया। इससे जाहिर होता है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सफल पार्टी है, दूसरी पार्टियों ने कोशिश की , लेकिन विफल हो गई। सुधार व खुले द्वार की नीति लागू करना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चुना गया सबसे सही विकल्प है, इसके बिना आज का चीन नहीं हो सकता।

प्रोफेसर वोरर्सक का मानना है कि चीनी राष्ट्रीय शक्ति की वृद्धि से उसका अंतरराष्ट्रीय स्थान भी उन्नत हुआ है, जिसका श्रेय चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सही नीति को जाता है। उन्होंने कहा कि चीन का तेज़ आर्थिक विकास व राष्ट्रीय शक्ति की बढ़ोतरी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी प्रभावकारी शक्ति और मज़बूत हो जाती है, और पश्चिमी बल शक्तियों पर रोकथाम और विकासशील देशों के अपने रास्ते पर आगे विकास को प्रेरणा मिलती है।

बातचीत में प्रोफेसर वोरर्सक ने भ्रष्टाचार विरोधी क्षेत्र में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ठोस कदमों का भी पूर्ण आकलन किया।

(श्याओ थांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040