अफ़गानिस्तान में कंधार की एक जेल से 400 से ज्यादा कैदी 25 अप्रैल की तड़के भाग निकले हैं।
कंधार जेल के महानिदेशक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि करीब 476 कैदी कंधार जेल से फरार हो गए। उन्होंने सुरंग खोदकर बाहर जाने का रास्ता बनाया था। अब तक उनमें से 8 फरार कैदी पकड़े गए हैं।
घटना के बाद तालिबान ने इस मामले की जिम्मेदारी ली है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि कुल 541 तालिबानी फरार हुए हैं, जिसमें 106 कमांडर भी है।
इधर के वर्षों में इस जेल में कई बार कैदियों के भाग निकलने की घटनाएं हुई हैं। अफगानिस्तान में तालिबान का स्रोत कंधार में है। यहां अफगानिस्तान में नाटो के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल व अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल की भारी तैनाती रहती है।
(नीलम)















