
पाकिस्तान और कोरिया गणराज्य की राष्ट्रीय हॉकी टीम ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ(एफआइएच) द्वारा जारी विशेष वाइल्डकार्ड हासिल किए हैं। इससे वे अगले साल होने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में भाग ले सकेंगे। पाकिस्तानी समाचार पत्र द न्यूज़ ने 18 अप्रैल को यह रिपोर्ट की।
एफआइएच ने हाल में घोषणा की है कि वर्तमान में कोरिया गणराज्य की टीम विश्व के छठे स्थान पर है, जबकि पाक टीम ने क्वांगचो एशियाड में चैम्पियनशिप जीत ली, दोनों टीम इसके बाद सीधे ही वर्ष 2012 के लंदन ओलिंपिक खेलों में भाग ले सकेंगी। इसलिए एफआइएच ने दोनों टीमों को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी चैम्पयनशिप में भाग लेने का मौका देने का फैसला किया है।
वर्ष 1978 में शुरू होने के बाद हर साल सिर्फ 6 टीम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में भाग लेते हैं। एफआइएच ने अगले साल से यह संख्या 8 तक बढ़ाने का फैसला किया है। बताया गया है कि अगले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में पाकिस्तान व कोरिया गणराज्य के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन और मेजबान देश भारत हिस्सा लेंगे।
(दिनेश)















