जापानी विदेश मंत्री ताकीआकी मात्सुमोटो ने 2 अप्रैल की रात को यात्रा कर आये जर्मन उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री ग्वीडो वेस्टरवेले से वार्ता की। दोनों पक्षों ने यह सहमति प्राप्त की कि परमाणु संयंत्र का अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मापदंड बनाया जाना चाहिए।
ताकीआकी मात्सुमोटो ने वार्ता में कहा कि जापान फुकुशिमा परमाणु संयंत्र दुर्घटना को शांत करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा न सिर्फ जापान की समस्या है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी है। जापान परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा स्तरों का सुधार करने के लिए योगदान करने को तैयार है। वेस्टरवेले ने कहा कि जर्मनी फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की दुर्घटना को शांत करने और भूकंप के बाद पुनःनिर्माण के लिए जापान को सहायता देगा।
वार्ता के बाद वेस्टरवेले ने मीडिया से कहा कि परमाणु संयंत्र के सुरक्षा मापदंड को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के नेतृत्व में बनाया जाना चाहिए। जापान द्वारा फुकुशिमा परमाणु संयंत्र दुर्घटना संबंधी जानकारी को खुला करना और हद से हद इसकी पारदर्शीता बढ़ाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
(नीलम)















