Web  hindi.cri.cn
फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र में पानी को हटाने के कार्य में बाधा
2011-03-30 14:52:01

जापानी फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र में परमाणु-रिसाव जारी है। कई जेनेरेटरों में उच्च शुद्धता वाली रेडिएशन संपन्न पानी को हटाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। परमाणु संयंत्र की भूमि में बारिउम नामक विकिरण का पता चला है, जिससे यह स्पष्ट है कि घटना की स्थिति गंभीर हो रही है।

क्योंकि टरबाइन कमरा ठंडा करने की भूमिका की बहाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लिए वर्तमान में सबसे फौरी कार्य है कि इसमें से पानी को हटाया जाए।

जापानी टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने 28 मार्च की रात को कहा कि परमाणु संयंत्र की जमीन में कम मात्रा में बारिउम नामक विकिरण का पता चला है। लेकिन उस की शुद्धता लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं है। जापानी परमाणु सुरक्षा विभाग ने 29 मार्च को कहा कि बारिउम नामक विकिरण का पता चलने से यह स्पष्ट है कि घटना की स्थिति गंभीर हो रही है।

उधर, टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार स्थानीय समयानुसार 28 मार्च को दोपहर बाद 2 बजे तक फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र के पास के समुद्र में विकिरण की शक्ति कम हो गयी है, जबकि परमाणु संयंत्र के दक्षिण में 16 किलोमीटर दूर तटीय क्षेत्र के समुद्र में विकिरण आयोडीन-131 की शक्ति काफी हद तक बढ़ गयी है। जापानी परमाणु सुरक्षा विभाग ने उसे समुद्री लहर के साथ प्रसार का परिणाम बताया है। (मीनू)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040