Web  hindi.cri.cn
चीनी सहायता की दूसरी खेप जापान पहुंची
2011-03-29 15:15:52

चीनी सरकार द्वारा भेजी गई दूसरी खेप राहत सामग्री 28 तारीख की रात को जापान की राजधानी टोक्यो के नारीथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुँच गई।

इन राहत सामग्रियों में 60 हजार बोतल पीने का पानी व 32 लाख 50 हजार डिस्पोजेबल रबर के दस्ताने शामिल है। ये पीने का पानी चीन के बड़ी पेय कंपनियों में उत्पादन किया गया है और जल्द ही 29 तारीख को जापान के इबाराकी केन में पहुंच जाएगा। जापानी विदेश मंत्री ने इसके लिये चीन सरकार को धन्यवाद दिया।

जापानी भूकंप के बाद चीन सरकार ने कहा कि चीन जापान को कुल 3 करोड़ य्वान मूल्य की मानवीय सहायता सामग्री देगा। 72 लाख य्वान मूल्य पहली खेप की सहायता आपूर्ति 14 तारीख को टोक्यो में पहुंची थी,जिसमें तंबू ,तौलिया ,पोर्टेबल रोशनी आदि आपात आपूर्ति शामिल है। 28 तारीख को जापान में पहुंची दूसरी खेप राहत सामग्री का कुल मूल्य 3 लाख य्वान है। इसके अलावा, योजना के अनुसार चीनी सरकार द्वारा दिया गया 20 हजार टन ईंधन 29 तारीख को चीन से रवाना होगा।

अंजली

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040