Web  hindi.cri.cn
फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र अब भी गंभीर स्थिति में है
2011-03-23 14:11:34

अंतर्राष्ट्रीय आणुविक ऊर्जा एजेंसी के अनुसार जापान के फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र की स्थिति मौटे तौर पर सुधर रही है,तो भी अत्यंत गंभीर है।

एजेंसी के महानिदेशक के विशेष सहायक ग्रेहम अंड्रो ने 22 तारीख को वियना में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आणुविक ऊर्जा एजेंसी को फुकुशिमा दायची संयंत्र के पहले रिएक्टर की हालत पर खासी चिन्ता है।ऐसा इसलिए क्योंकि अब भी इस रिएक्टर की ठोस स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।इस के अलावा पहले,तीसरे और चौथे रिएक्टरों में ईंधन रखने वाले तालाबों के जल-स्तर व जल के तापमान के बारे में भी बहुत कम जानकारी मिली है।संक्षेप में इस परमाणु संयंत्र की स्थिति गंभीर बनी रही है।

ग्रेहम अंड्रो ने ऐलान किया कि अंतर्राष्ट्रीय आणुविक ऊर्जा एजेंसी की ओर से दूसरा 3 सदस्यीय विशेषज्ञ-दल जापान के लिए रवाना हो गया है।ये विशेषज्ञ इससे पहले जापान में पहुंचे एजेंसी के अन्य 4 विशेषज्ञों से मिलेंगे,फिर अलग-अलग तौर पर फुकुशिमा दायची संयंत्र के करीब क्षेत्रों और टोक्यो में परमाणु विकिरण की स्थिति की निगरानी करेंगे।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040