अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को परमाणु दुर्घटनाओं के आपातकालीन निपटारे में ज्यादा कारगर भूमिका निभानी चाहिए। चीनी प्रतिनिधि मंडल ने आईएईए की विशेष बैठक में भाग लेते समय यह कहा।
आईएईए ने 21 मार्च को अपने मुख्यालय वियना में एक विशेष बैठक बुलाई। संगठन के महानिदेशक यूकिया अमानो ने परिषद के सदस्य देशों को अपनी जापान यात्रा व जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की रिसाव की नवीनतम स्थिति के बारे में रिपोर्ट दी।
आईएईए में स्थित चीनी प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष ह्वांग वय ने कहा कि परमाणु दुर्घटना के बाद आईएईए की विभिन्न माध्यमों से जानकारी इकट्ठा करने की गति में सुधार आया है। चीन को आशा है कि आईएईए अपने नेतृत्व व समन्वय की भूमिका को पूरी तरह निभाएगा, संगंठन सभी सदस्य देशों के संसाधनों का जुटाव सक्रिय रूप से करेगा, राहत काम को तेज़ करने के लिए जापान की सहायता करेगा और बड़ी हद तक घटना के परिणामों को सुलझाने में मदद करेगा।
(नीलम)















