Web  hindi.cri.cn
सूनामी चेतावनी अभ्यास करेंगे विश्व के 33 समुद्रतटीय देश
2011-03-18 10:25:28

जापान में विनाशकारी सूनामी आने के बाद विश्व के 33 समुद्रतटीय देश कैरेबियन सागर को केंद्र बनाकर बड़े पैमाने तौर पर सूनामी चेतावनी अभ्यास करेंगे। पेरिस में स्थित यूनेस्को के मुख्यालय ने 17 तारीख़ को यह घोषणा की।

यूनेस्को ने उस दिन एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अभ्यास इस महीने की 23 तारीख़ को शुरू होगा, जिसमें अमेरिका, कनाडा, ब्राज़िल, पेरू और श्रीलंका आदि 33 समुद्रतटीय देश शामिल होंगे। इसका उद्देश्य वर्ष 2005 में यूनेस्को द्वारा कैरेबियन सागर व उसके आसपास क्षेत्रों में स्थापित की गई सुनामी चेतावनी प्रणाली का टेस्ट करना है।

यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बोकोवा ने विज्ञप्ति में बताया कि जापान में हुए भूकंप व सूनामी के दुखद परिणाम से इसी चेतावनी प्रणाली का महत्व जाहिर होता है। इसलिये आपदा आने से पूर्व समुद्रतटीय देशों को चेतावनी देने और आपदा के समय अधिक से अधिक जीवन बचाने के लिये कैरेबियन सागरीय क्षेत्र में एक समन्वित प्रणाली की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040