जापानी केंद्रीय बैंक यानी जापान बैंक ने 17 तारीख को फिर एक बार वित्तीय कोष को 50 खरब जापानी येन देने की घोषणा की।अभी तक जापान बैंक ने वित्तीय कोष को कुलमिलाकर 518 खरब जापानी येन दिए हैं।
11 तारीख को उत्तर-पूर्वी जापानी समुद्र में भीषण भूकंप आने से सुनामी और परमाणु रिसाव जैसी दुर्घटना हुई, जापानी वित्तीय बाज़ार में परिवर्तन आया, टोक्यो शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई, जापानी मुद्रा यानि जापानी येन की विनिमय दर में बड़ी वृद्धि हुई। बाज़ार के तनाव को कम करने और नकदी बढ़ाने के लिए 14 तारीख से जापान बैंक ने वित्तीय कोष को धनराशि देनी शुरू की है।(होवेइ)















