Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका ने लोगों को वापस बुलाने के लिए चार्टर विमान भेजा
2011-03-17 10:46:43

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजापक्सा ने 16 तारीख़ को नागरिक उड्डयन विभाग को चार्टर विमान भेजकर जापान में भूकंप,सुनामी व परमाणु रिसाव से पैदा हुए रेडियोधर्मी प्रदूषण आदि ख़तरों से बचाने के लिए श्रीलंकाई लोगों को वहां से वापस लाने का आदेश दिया।

स्थानीय मिडिया के मुताबिक श्रीलंका के नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक प्रियनकरा ज्याराथ्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के संदेश का पालन करते हुए उस दिन जापान में फंसे श्रीलंकाई लागों को निकालने के लिये दो चार्टर विमान टोक्यो के नारिता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे भेजा गया। अनुमान है कि ये दोनों विमान 17 तारीख़ को श्रीलंका वापस आ जाएगा। साथ ही एयर श्रीलंका ने भी घोषणा की कि वे 17 तारीख़ को टोक्यो और कोलंबो के बीच विशेष उड़ान सेवा खोलेंगे। विशेष उड़ान सेवा प्रतिदिन दोपहर के बाद जापान से रवाना होगी और अगले दिन सुबह कोलंबो पहुंचेगी। इसके अलावा जापान में स्थित श्रीलंका के दूतावास ने इस से पहले यह जानकारी दी कि 16 तारीख़ तक जापान में श्रीलंकाई लागों की मौत या घायल होने की कोई ख़बर नहीं मिली है। दूतावास लोगों के साथ नज़दीकी संपर्क बनाए हुए है।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040