Web  hindi.cri.cn
भारत प्रवासियों के हटाने की यथा संभव कोशिश करेगा
2011-03-17 10:40:43

अगर जापान में नाभिकीय रिसाव कांड की स्थिति और बिगड़ती है, तो भारत जापान से अपने प्रवासियों को हटाने के लिए सभी संभावित कदम उठाएगा। भारतीय विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने 16 मार्च को नई दिल्ली में उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि जापान स्थित भारतीय दूतावास प्रवासी भारतीयों के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रख रहा है। अगर स्थिति और गंभीर होती है, तो भारत जापान से अपने नागरिकों को हटाने की यथासंभव कोशिश करेगा। कृष्णा ने यह भी कहा कि किस स्थिति में लोगों को हटाएगा, यह भारतीय राजदूत व प्रवासी भारतीय एक साथ निर्णय लेंगे।

गौरतलब है कि जापान स्थित टी.सी.एस. और इन्फोसिस ने इससे पहले अपने भारतीय कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से हटाने की सहायता देने को कहा था।

(ललिता)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040