चीन के स्वास्थ्य मंत्री श्री छेन जू ने 15 मार्च को कहा कि चीन का स्वास्थ्य मंत्रालय भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बचाव कार्य को बहुत महत्व देता है और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों को स्वास्थ्य व चिकित्सा मदद देने को तैयार है।
श्री छेन जू ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने 30 लोगों से गठित स्वास्थ्य व चिकित्सा बचाव दल का गठन किया। यह बचाव दल जापान की चिकित्सा कोरांटीन स्थिति के अनुसार जापान के लिए रवाना होकर बचाव कार्य करेगा।
चीनी रेड क्रॉस ने 15 मार्च की खबर के अनुसार 12 तारीख को जापानी रेड क्रास को 10 लाख य्वान की मदद देने के बाद उसी दिन चीनी रेड क्रॉस ने फिर 50 लाख य्वान की आपात मदद दी।(देव)















