Web  hindi.cri.cn
चीनी अंतर्राष्ट्रीय राहत टीम जापान पहुंची
2011-03-13 15:05:01

चीनी अंतर्राष्ट्रीय राहत टीम के 15 सदस्य 13 तारीख के दोपहर को जापान की राजधानी टोक्यो में पहुंचे,फिर जापानी आत्मरक्षक बलों के हेलिकोप्टरों से भूकंपग्रस्त उत्तर-पूर्वी क्षेत्र जाएंगे।

स्थानीय समयानुसार 12 बजकर बीस मिनट पर चीनी अंतर्राष्ट्रीय राहत टीम टोक्यो के हानेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे पहुंची,जिसका जापानी अधिकारियों व जापान स्थित चीनी राजदूत ने स्वागत किया।जापानी पक्ष ने चीनी अंतर्राष्ट्रीय राहत टीम के आने के प्रति आभार प्रकट किया।

प्रचलित अतंर्राष्ट्रीय राहत नियम के अनुसार चीनी राहत टीम 7 से 10 दिनों तक जापान में ठहरेगी,जिसका मुख्य कार्य जीवित बचे व्यक्तितों को खोजकर बचाना और विपदाग्रस्त क्षेत्रों में बिजली-आपूर्ति व दूरसंचार-व्यवस्था की सुनिश्चितता करना है।

चीनी अंतर्राष्ट्रीय राहत टीम ने कहा है कि जापान चीन का मैत्रीपूर्ण पड़ोसी है।जापान में आए भूकंप व सुनामी से जान और माल की भारी क्षति हुई है,जिस पर चीनी जनता सहानुभूति प्रकट करती है।चीनी अंतर्राष्ट्रीय राहत टीम पूरी शक्ति से कठिनाईयों को दूरकर जापान की सहायता करेगी।

गत 11 तारीख को जापान के उत्तर-पूर्वी समुद्री क्षेत्र में जबरदस्त भूकंप आने के बाद चीन के प्रधान मंत्री वन चा-पाओ औऱ विदेश मंत्री यांग च्ये छी ने जल्द ही जापान के प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री को खत भेजकर दुख व्यक्त किया और कहा कि चीन जापान की मदद करने को तैयार है।

इस के अलावा चीनी रेड क्रोस ने जापानी रेड क्रोस को 10 लाख य्वान मूल्य की आपात सहायता दी है और बड़ी संख्या में चीनी नेटजनों ने भी विपदा पीड़ित जापानी लोगों को आर्शीवाद दिया और उम्मीद जताई कि जापान कठिन समय से सही-सलामत गुजरेगा।

उधर जापानी विदेश मंत्रालय के अनुसार 13 तारीख की सुबह 9 बजे तक 69 देशों व क्षेत्रों एवं 5 अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने जापान में सहायता के लिए अपने-अपने राहत दल भेजने की इच्छा जताई है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040