अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स 12 जनवरी को चीन की औपचारिक यात्रा समाप्त कर विशेष विमान से पेइचिंग से रवाना हुए।
गेट्स चीनी स्टेट ने काउंसलर व रक्षा मंत्री ल्यांग क्वांगल्यैई के निमंत्रण पर 9 से 12 जनवरी के बीच चीन की यात्रा की। इस दौरान, चीनी राष्ट्राध्यक्ष, केंद्रीय सैन्य कमेटी के अध्यक्ष हू चिनथाओ, चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष एवं चीनी केंद्रीय फ़ौजी आयोग के उपाध्यक्ष शी चिनफींग, केंद्रीय फ़ौजी आयोग के उपाध्यक्ष श्यू होछ्यैई तथा विदेश मंत्री यांग च्यैईछी ने गेट्स से मुलाकात की। चीनी रक्षा मंत्री ल्यांग क्वांगल्यैई एवं गेट्स के बीच वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने दोनों सेनाओं के संबंधों आदि सवालों पर कई सहमतियां हासिल कीं।
गेट्स ने चीनी रणनीति मिसाइल टुकड़ी का दौरा भी किया। टुकड़ी के कमांडर चीन जीव्यैन ने गेट्स से मुलाकात की और चीन की नाभिकीय नीति एवं नाभिकीय रणनीति आदि क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी दी। दोनों ने अन्य समान दिलचस्पी वाले सवालों पर भी आदान प्रदान किया।
गौरतलब है कि अपने कार्यकाल में गेट्स की यह दूसरी चीन यात्रा है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले खबर दी कि गेट्स 13 से 14 जनवरी को जापान व कोरिया गणराज्य की यात्रा भी करेंगे।
(श्याओयांग)















