Web  hindi.cri.cn
विदेशी पत्रकारों की चीन यात्रा लीज्यांग में शुरू
2010-10-14 11:11:29

वर्ष 2010 चीनी शहर नामसूची कार्यक्रम में विदेशी पत्रकारों की चीन यात्रा के बारे में साक्षात्कार 13 अक्तूबर को युननान प्रांत के लीज्यांग में औपचारिक रूप से शुरू हुआ।

सी.आर.आई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रूस और पूर्वी यूरोप के 11 मीडिया, सी.आर.आई और पर्यटन टीवी के पत्रकार एक साक्षात्कार मंडल के साथ लीज्यांग पहुंचे। अगले 9 दिन तक वे लीज्यांग, लुओयांग, जीनान और पेइचिंग आदि शहरों में साक्षात्कार करेंगे।

लीज्यांग सरकार के अधिकारियों ने लीज्यांग के पर्यटन संसाधन, मानवीय और सांस्कृतिक विशेषता व शहर की विकसित स्थिति के बारे में जानकारी दी और पुराने लीज्यांग शहर की सुरक्षा करने, विदेश में लीज्यांग का प्रचार-प्रसार करने व विदेशों का अनुभव सीखने में पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।

इस कार्रवाई का लक्ष्य विदेशी पत्रकारों को चीन में साक्षात्कार करने के लिए आमंत्रित करना है, ताकि दुनिया में चीनी पर्यटन शहरों का प्रभाव मज़बूत किया जाए और ज़्यादा विदेशी पर्यटक चीन से आकर्षित हो सकें। यह वर्ष 2010 चीनी शहर नामसूची —— पूरी दुनिया के नेटीजनों द्वारा चुने गए चीनी पर्यटन शहर कार्रवाई का एक हिस्सा है।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040