वर्ष 2010 शांगहाई विश्व मेला 30 अप्रैल की रात को चीन के शांगहाई में भव्य रूप से उद्घाटित हुआ है। अनेक विदेशी मित्रों ने उद्घाटन समारोह पर बड़ा ध्यान दिया है।
अमेरिकी दा जुंग क्वो ग्रुप कंपनी के बॉर्ड आफ ब्यूरो के डिरेक्डर जोन डब्ल्यू ऐलन ने कहा कि शांगहाई विश्व मेला विश्व मंच पर चीन का एक और शानदार प्रदर्शन है। शांगहाई विश्व मेला चीन को अपने महान देश के रूप को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मौका है, जो अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट में चीन द्वारा दुनिया को दी गयी एक नयी प्रेरणा है।
इथियोपिया के संस्कृति व पर्यटन मंत्री दीरिर ने कहा कि उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शानदार आतिशबाज़ी व फ़व्वारों के सौन्दर्य प्रदर्शन ने हमारे उपर बहुत गहरी छाप छोड़ी है। चीन ने फिर एक बार दुनिया के सामने बड़ी गतिविधियों का आयोजन करने की क्षमता एवं चीनी राष्ट्र की एकता को प्रतिबिंबित किया है।
तेन्जानिया के प्रेस, संस्कृति व खेल मंत्रालय के अधिकारी राफेल हाओक्लोलो ने कहा कि विश्व मेला दुनिया के विभिन्न देशों द्वारा आवाजाही व समझ को प्रगाढ़ करने का अच्छा मौका है, जो चीन एवं अफ्रीकी देशों व अन्य विकासमान देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाएगा ।
कैनिया की सरकारी संस्था में कार्यरत सुश्री जोयस ने कहा कि विश्व मेला प्रथम बार एक विकासमान देश में आयोजित किया गया है। यह दुनिया द्वारा विकासमान देश को दिया गया एक मौका है। इधर के वर्षों में चीन के विकास ने पूरी दुनिया पर आश्चर्यजनक छवि छोड़ी है। विश्व मेले ने और ज्यादा लोगों को खुद चीन जाकर इस विकासमान देश को प्राप्त उपलब्धियों को देखने का मौका दिया है।(श्याओयांग)















