वर्ष 2010 शांगहाई विश्व मेला शुरू होने वाला है। विभिन्न देशों की मीडिया संस्थाओं ने मेले की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विदेशी नेता व आम जनता भी विश्व मेले पर बड़ा ध्यान देने के साथ-साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रूसी खेल, पर्यटन व युवा नीति मंत्रालय के उपमंत्री ओलेग रोज़नोव ने कहा कि शांगहाई विश्व मेला विश्व मेले के इतिहास में अपनी गहरी छाप छोड़ेगा। रूसी पर्यटन ब्यूरो के प्रधान अनाटोलिये यारोचकिन ने कहा कि मेले के आयोजन से रूस व चीन के बीच पर्यटन व्यवसाय के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
जिम्बाब्वे के सबसे बड़े अखबार टी. हेराल्द द्वारा 29 अप्रेल को प्रकाशित रिपोर्ट में विश्व मेले के लिये चीन के तैयारी कार्य का उच्च मूल्यांकन किया गया। इसमें कहा गया है कि चीन विश्व में विश्व मेले के आयोजक देशों में पहला विकासशील देश है। और सारी दुनिया चीन द्वारा रचे गये इतिहास को देखेगी। अखबार ने अपने प्रमुख संस्करण में शांगहाई विश्व मेले की स्थिति के बारे में रिपोर्ट दी।
स्पेनिश पत्रिका चीनी राजनीतिक पर्यवेक्षण की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010 में शांगहाई विश्व मेले के आयोजन से विश्व की दृष्टि फिर एक बार चीन पर केंद्रित है। इस बड़े समारोह को ज़रूर सफलता मिलेगी। गौरतलब है कि इस विश्व मेले का फ़ोकस पर्यावरण व विज्ञान तकनीक पर होगा।
इटली के अखबार ला रेपुब्बलिका ने हाल ही में ध्यानाकर्षक रंगीन चित्र व फ़ॉम द्वारा शांगहाई विश्व मेले का पैमाना व चीन के आर्थिक विकास की स्थिति अवगत कराया है। लेख में यह कहा गया है कि इटली के ख्याल से चीन एक बहुत बड़ा वाणिज्य केंद्र है।
शांगहाई का मैत्रीपूर्ण शहर यानी इटेलियन शहर मिलान वर्ष 2015 का विश्व मेला आयोजित करेगा। इसलिये मिलान की जनता व मिलान में रह रहे चीनी शांगहाई विश्व मेले के उदघाटन के इंतजार में हैं।
इसके अलावा शांगहाई विश्व मेले के उदघाटन से पहले पेरू के कई प्रवासी चीनियों ने भी शांगहाई जाकर विश्व मेले के उद्यान में समारोह को देखने की तैयारी की है।
(चंद्रिमा)















