शांगहाई बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो के प्रधान श्री ल्वू क्वोछांग ने 20 तारीख को पेइचिंग में कहा कि शांगहाई बौद्धिक संपदा अधिकार सेवा केंद्र एवं शिकायत हॉटलाईन के जरिए विश्व मेले में भाग लेने वाले विभिन्न पक्षों के बौद्धिक संपदा अधिकार का कारगर रूप से संरक्षण करेगा।
उसी दिन आयोजित 2010 चीनी बौद्धिक संपदा अधिकार कार्य के उच्च स्तरीय मंच पर श्री ल्वू क्वोछ्यांग ने कहा कि विश्व मेले की तैयारी एवं आयोजन की प्रक्रिया में विभिन्न पक्षों के प्रदर्शनी वस्तु, हॉल, डिजाइन एवं यादगार सामग्री जैसी बौद्धिक संपदा के अधिकार के संरक्षण की समस्या है। शांगहाई ने विश्व मेले में बौद्धिक संपदा अधिकार सेवा केंद्र कायम किया है और वह लोगों को बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में सेवा प्रदान करेगा। इस के अलावा, विश्व मेले के आयोजन एवं प्रदर्शनियों को हटाते समय विश्व मेले के उद्यान के विभिन्न बौद्धिक संपदा मामलों का निपटारा करने के लिए शांगहाई ने विशेष संस्थाएं भी बनायी हैं। (श्याओयांग)















