Web  hindi.cri.cn
चीनी नेताओं का भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में जाना मीडिया का आकर्षण केन्द्र बना
2010-04-19 17:38:29

चीन के छिंगहाए प्रांत के युशु क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद चीनी नेताओं ने तुरंत भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर बचाव व राहत कार्य का निर्देशन किया। यह फिलहाल विभिन्न मीडिया में मुख्य खबर बन गया है।

छिंगहाए के युशु में चल रहे भूकंप राहत कार्य के कुंजीभूत समय पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ विदेश यात्रा को समय से पहले समाप्त करके स्वदेश वापस लौटे, और उन्होंने युशु जाकर राहत कार्य का निर्देशन किया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मैं अपने देश की जनता के साथ भूकंप राहत कार्य में भाग लूंगा। उन की बातों ने लोगों के मन को छू लिया, और यह बात चीनी मीडिया के आकर्षण का केंद्र भी बनी।

शिन चिन अखबार ने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ अपनी विदेश यात्रा को समय से पहले पूरा करके चीन वापस लौटे हैं, क्योंकि वे भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य व जनता की मुसीबतों पर चिंतित हैं।

18 तारीख की सुबह हू चिन थाओ विमान से पेइचिंग से युशु के बाथांग हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस के बाद उन्होंने फ़ौरन गाड़ी से भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया, और वहां के लोगों को देखा।

चीनी समाचार पत्र जन दैनिक ने कहा कि युशु में भूकंप आने के बाद चीनी नेताओं ने तुरंत महत्वपूर्ण निर्देशन किये। हू चिन थाओ व वन च्या पाओ आदि ने क्रमशः भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर राहत कार्य का निर्देशन किया जिससे राहत कार्य करने वालों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिला है।

भूकंप प्राकृतिक विपत्ति है, लेकिन हमारे पास प्रेम है। एक देश के सर्वोच्च नेता मुश्किल समय में जनता के साथ इस का मुकाबला कर सकते हैं। यह प्रेम से पैदा हुई शक्ति अजेय है। (चंद्रिमा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040