शांगहाई शहर यांगत्स नदी के डेल्टा-क्षेत्र में स्थित है।इसलिए उस के निकट समुद्र पर सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।शांगहाई विश्व मेले की सुरक्षा के काम को सुभीते से चलाने की गारंटी के लिए 20 तारीख की सुबह शांगहाई से सटे सूचो, चच्यांग और खुद शांगहाई के संयुक्त सीमा-रक्षक दल की समुद्री पुलिस टुकडियों ने चोशान द्वीपसमूह के एक जलक्षेत्र में व्यावहारिक अभ्यास किया।
अभ्यास में कुल 7 जंगी जहाज़ डाले गए और अभ्यासकर्ताओं ने विभिन्न शस्त्रों से निशानेबाजी की।















