शांगहाई विश्व मेले के दौरान पर्यटकों को मौसम की सटीक जानकारी पाने में कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि शांगहाई मौसम विभाग इंटरनेट पर मौसम के हाल का सीधा प्रसारण करेगा।
चीनी समाचार एजेंसी शिनह्वा की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग विश्व मेले के दौरान मौसम संबंधी विशेष सूचनाएं देता रहेगा। साथ ही मौसम की सही जानकारी वेबसाइट पर भी जारी की जाएगी, ताकि लोगों को मौसम की सूचना मिलती रहे।
शांगहाई मौसम विभाग अधिक तापमान यानी लू की भी पूर्व चेतावनी देगा। जिससे शांगहाई वासियों व पर्यटकों को तापमान के परिवर्तन के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे लू से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सकेगा।
हाल में शांगहाई में मौसम आपदा एवं सूचना डेटाबेस की स्थापित किया गया है। वहीं आपदा के बारे में रिपोर्ट व सूचना कर्मचारियों के प्रबंध प्लेटफार्म का विकास भी किया गया है। जिन का आपदा का मुकाबला करने में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
(श्याओयांग)















