
उत्तरी चीन के हपेई प्रांत का थ्सांगचो (Cangzhou) पेइचिंग-हांगचो लंबी नहर के किनारे स्थित महत्वपूर्ण शहर है, लंबी नहर इस शहर के भीतर 8 काउंटियों, नगरों और जिलों से होकर बहती है, जिसकी कुल लंबाई 216 किलोमीटर है। हजारों वर्षों से बहती यह नदी, थ्सांगचो के लोगों का पालन-पोषण करती रही है और अपने पीछे एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत छोड़ गई है, जिसमें प्राचीन इमारतें, पुरानी गलियां, कलाबाजियां और लोक रीति-रिवाज़ शामिल हैं।
हाल के वर्षों में, थ्सांगचो शहर ने लंबी नहर के संरक्षण, विरासत और उपयोग के लिए समग्र व्यवस्था की है, लंबी नहर सांस्कृतिक बेल्ट के निर्माण में ठोस प्रगति की है, सांस्कृतिक विरासत के पारिस्थितिक पुनर्स्थापन और संरक्षण को मजबूत किया है, और सांस्कृतिक व पर्यटन उद्योगों के एकीकृत विकास को बढ़ावा दिया है।