चीनी तिब्बती विद्वान विनिमय प्रतिनिधिमंडल ने लातविया का दौरा किया

2024-11-11 16:25:17

चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित चीनी तिब्बती विद्वान विनिमय प्रतिनिधिमंडल ने 7 से 10 नवंबर तक लातविया का दौरा किया। उन्होंने लातवियाई सांसदों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों आदि के साथ नए युग में चीन के शित्सांग (तिब्बत) की विकास उपलब्धियों, शित्सांग की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति की विरासत और संरक्षण तथा तिब्बती शोध पर गहन आदान-प्रदान और चर्चा की।

विनिमय प्रतिनिधिमंडल के नेता शित्सांग ओवरसीज कल्चरल एक्सचेंज एसोसिएशन के महासचिव थान्या हैं। इसके सदस्यों में चीन तिब्बती विज्ञान अनुसंधान केंद्र, चीन के इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और पत्रिका “चीन तिब्बती शास्त्र” के तिब्बती विशेषज्ञ और विद्वान शामिल हैं।

लातवियाई संसद के चीन मैत्री समूह के सदस्यों के साथ चर्चा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल के विशेषज्ञों ने जनसंख्या वृद्धि, सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली, तिब्बती चिकित्सा, विशिष्ट कृषि और पशुपालन, पारिस्थितिकी संरक्षण, उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति की विरासत और संरक्षण, नए उद्योग और नई तकनीक आदि सहित व्यापक चिकित्सा बीमा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्रों में शित्सांग की उच्च गुणवत्ता वाली विकास उपलब्धियों का व्यापक परिचय दिया।

यात्रा के दौरान, विनिमय प्रतिनिधिमंडल ने लातविया में चीन को जानने वाले लोगों, चीन के प्रति मित्रवत लोगों और शित्सांग में विदेशी चीनी लोगों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी चर्चा की। लातविया की यात्रा के बाद, विनिमय प्रतिनिधिमंडल एस्टोनिया का दौरा करेगा।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम